छत्तीसगढ़

CG School Closed : स्कूलों में छुट्टी घोषित, तूफान अर्नब के अलर्ट के बीच प्रशासन का फैसला, देखें आदेश…..

बस्तर। छत्तीसगढ़ में भीषण तूफान की चेतावनी जारी की गयी है। प्रदेश के कई जिलों में आधी तूफान के साथ बारिश होगी। तूफान का सबसे ज्यादा असर बस्तर के इलाके में देखा जायेगा। बारिश की चेतावनी के बीच अब छुट्टी का आदेश जारी किया गया है। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की छुट्टी रहेगी। यह आदेश विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है।

हालांकि, यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए घोषित किया गया है। शिक्षकों के लिए छुट्टी लागू नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button