छत्तीसगढ़

CG – 8 साल की मासूम से हैवानियत, तीसरी की छात्रा के साथ अधेड़ ने की ऐसी हरकत, पूरा मामला जानकर कांप उठेगी रूह…..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां मासूम बच्ची दरिंदगी का शिकार हुई है। दरअसल ताजा मामला जिले का है, जहां तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 8 वर्षीय बच्ची आम बिनने गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति ने बच्ची का मुंह बांधकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। परिजनों को उस वक्त घटना की जानकारी हुई जब बच्ची घर पहुंची और दर्द की शिकायत करने लगी। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच और पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी भटगांव थाना क्षेत्र में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ हैवानियत की घटना सामने आई थी। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है।

Related Articles

Back to top button