CG – भाठापारा के ओटेबंद में रेत माफिया संजू की अवैध वसूली शिवनाथ से रोजाना निकाले जा रहें सैकड़ो ट्रैक्टर बालू मुख्यमंत्री का आदेश बलौदा बाजार जिले में बना मज़ाक जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर
बलौदा बाजार//जिले के भाठापारा तहसील के ग्राम पंचायत ओटेबंद में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सख्त आदेश का पालन होते नजर नहीं आ रहा यहाँ कई दिनों से शिवनाथ नदी से सैकड़ो ट्रैक्टर से रोजाना रेत का अवैध कारोबार चरम पर हैँ यहाँ गाड़ी वालों से जमकर अवैध वसूली भी सरपंच के लोंग कर रहें हैँ।
ग्रामीण बतातें हैँ की यहाँ संजू नें अपना एजेंट बैठाया हैँ जो प्रत्तेक गाड़ी वालों से रेत की अवैध रॉयल्टी की वसूली कर रहा हैँ ज़ब इस बारे में हमने रेत माफिया संजू से बात किया तो उसने कहा कि ओटेबंद रेत घाट की टेंडर हों गई हैँ और तक़रीबन दों लाख में और जल्द खनिज विभाग रॉयल्टी पर्ची जारी करेंगी पर सवाल ये हैँ की यहाँ कई दिनों से जो अवैध रेत घाट चलाया जा रहा हैँ और अवैध रुप से वसूली भी संजू के कुछ लोंग यहाँ कर रहें हैँ वो भी बिना रॉयल्टी पर्ची के इसका जवाबदार कौन हैँ।
जब की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नें रेत की अवैध भण्डारण और रेत माफियाओ पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया हैँ पर यहाँ बलौदा बाजार के ओटेबंद गांव के अवैध रेत घाट पर आदेश का मज़ाक बना दिया गया हैँ और यहाँ इन सब अवैध वसूली और अवैध रेत घाट की पूरा खेल संजू नाम का व्यक्ति खेल रहा हैँ देखना होगा विभाग कब इस ओर ध्यान देते हुए कार्रवाई करती हैँ।
ओटेबंद के रेत माफिया संजू ना सिर्फ अवैध रेत घाट चला रहा हैँ बल्कि जमकर अवैध वसूली के साथ रोड़ किनारे कों रेत से पाट दिया हैँ आपकी नजर जहाँ तक जाएगी रोड़ किनारे वहां तक आपको रेत का अवैध भण्डारण हीं दिखेगा पर जिले के खनिज विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहें ये समझ से परे हैँ।




