CG- नशे में सड़क पर बेसुध पड़ा था 21 वर्षीय युवक, तेज रफ्तार कार ने 12 फीट दूर तक घसीटा, फिर जो हुआ, सुनकर कांप उठेगा कलेजा…..

धमतरी। जिले में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर लेटे युवक को कुचल दिया। रत्नाबांधा के पास सागर नागरची (21) नशे की हालत में बीच सड़क पर लेट गया था। इसी दौरान कार उसके ऊपर से गुजर गई।
कार के नीचे आकर युवक 12 फीट दूर तक घसीटा गया। हादसे में युवक के सिर, सीने और हाथ में गंभीर चोटें आईं। एक हाथ पूरी तरह मुड़ गया। चेहरा बुरी तरह कुचल गया था। आसपास के लोगों ने गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
बीच सड़क पर लेटा सागर
रत्नाबांधा निवासी सागर नागरची (21) रत्नाबांधा रोड तक पहुंचा था। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने कपड़े उतारे और बीच सड़क पर ही लेट गया। इस दौरान वह नशे की हालत में था। युवक के पास से कई गाड़ियां गुजरी, लेकिन कुछ देर बाद एक तेज रफ्तार कार ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद युवक कार के साथ करीब 12 फीट तक घसीटा गया। हादसे के बाद सड़क पर खून फैल गया। हादसा होते ही आसपास के लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। इसके बाद वरदान एंबुलेंस की मदद से युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। युवक की हालत बेहद गंभीर थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।



