छत्तीसगढ़

CG – पति के भेष में कसाई : गर्भवती पत्नी के साथ की ऐसी खौफनाक दरिंदगी, सुन कांप उठेगी रूह, प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रॉड, मां के साथ गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत……

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी गई। महिला की मौत के बाद जब शव का पोस्टमार्टम कराया गया, तो रिपोर्ट देख डॉक्टरों के होश उड़ गए। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी पति मौके से फरार हो गया है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतका तीन माह की गर्भवती थी, जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने पत्नी के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की, फिर घायल पत्नी को लेकर पति खुद हॉस्पिटल पहुंचा, लेकिन उसकी मौत हो गई तो युवक शव को छोड़कर भाग निकला। दोनों ने लव मैरिज की थी। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि आरोपी पति ने मृतका के साथ हैवानियत की सारी हदें पर कर दी थी। डॉक्टरों को महिला के प्राइवेट पार्ट के अंदर लोहे का रेती मिला, जो लगभग 10 सेंटीमीटर तक अंदर घुसा हुआ था। इसके साथ ही मृतका के शरीर पर बेरहमी से मारपीट किए जाने के 18 से ज्यादा गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।

3 माह की गर्भवती थी महिला

सबसे चौकाने वाली बात ये थी की मृतका 3 माह की गर्भवती थी और इस बर्बरता के कारण उसके पेट में पल रहे मासूम की भी मौत हो गई। हत्या को अंजाम देकर आरोपी पति तुरंत फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव बरमाद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फ़िलहाल मणिपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, महिला की मौत के बाद जब पोस्टमार्टम किया गया तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। पीएम रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर 18 से अधिक चोटों के निशान मिले हैं। वहीं महिला के प्राइवेट पार्ट में करीब 10 सेंटीमीटर लंबा लोहे का रेती ( लोहे, लकड़ी या अन्य धातुओं की सतह को घिसने का औजार) मिला, जिससे मामले ने और भी भयावह रूप ले लिया है।

उसकी 5 वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि, उनकी आंखों के सामने पिता ने मां के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान वे रोते हुए सहमकर दुबके रही।

घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button