CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के इस कांग्रेस नेता के डॉक्टर बेटे पर बड़ा एक्शन, नौकरी से किया बर्खास्त, इस वजह से हुई कार्रवाई…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासन विरोधी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर डॉक्टर लोकेंद्र कश्यप की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। डॉक्टर लोकेंद्र कश्यप कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप के पुत्र हैं। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
दरअसल, डॉक्टर लोकेंद्र कश्यप ने अपने निजी फेसबुक अकाउंट पर आयुष्मान भारत योजना को लेकर कई पोस्ट साझा किए थे। एक पोस्ट में उन्होंने योजना को व्यंग्यात्मक ढंग से आधा आप भरो, आधा सरकार भरे योजना बताया था। साथ ही आरोप लगाया था कि पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की व्यवस्था होने के बावजूद मरीजों से अतिरिक्त रकम वसूली जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांजगीर-चांपा की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता श्रीवास्तव ने 5 मई को डॉ. कश्यप को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। राज्य कार्यालय की ओर से भी उनसे जवाब मांगा गया। 7 मई को प्रस्तुत जवाब को विभाग ने असंतोषजनक माना। अब विभाग में उनकी सेवा समाप्त कर दी है।



