छत्तीसगढ़

CG – बीच सड़क पर चलती कार बनी आग का गोला, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री सहित 3 लोगों थे सवार, मौके पर मची अफरा-तफरी…..

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में सवार तीन लोगों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। वहीं देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में कार जलकर खाक हो गई।

कोरबा-कटघोरा मार्ग स्थित जेलगांव नेशनल मार्ग पर एक चलती कार में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों के अंदर पूरी कार जलकर खाक हो गई। वहीं कार में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री विकास महतो के भाई डॉ. विवेक महतो समेत तीन लोग सवार थे, जिन्होंने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई।

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद सीएसईबी की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है, लेकिन कार बुरी तरह से जलकर खाक जरूर हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button