छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ के पूर्णकालिक डीजीपी,पढ़ें पूरा आदेश…

डेस्क : छत्तीसगढ़ में लंबे समय से लंबित पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति पर आखिरकार मुहर लग गई है। राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुणदेव गौतम को प्रदेश का नया स्थायी डीजीपी नियुक्त किया है। वे पिछले कई महीनों से कार्यवाहक डीजीपी के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे। राज्य में यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब नियमित DGP की नियुक्ति को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे।

राज्य सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को छत्तीसगढ़ का नया पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त कर दिया है। शनिवार, 16 मई 2026 को जारी आधिकारिक आदेश के बाद वे अब राज्य के पुलिस महकमे की स्थाई कमान संभालेंगे।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के निवासी अरुण देव गौतम का प्रशासनिक ट्रैक रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। वे छत्तीसगढ़ में सबसे लंबे समय तक गृह सचिव के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें 2002 में संयुक्त राष्ट्र मेडल (कोसोवो), 2010 में भारतीय पुलिस पदक और 2018 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button