छत्तीसगढ़

CG -आत्मानंद स्कूल की क्लासरूम में निकला कोबरा, फन फैलाकर मारने लगा फुफकार, देखकर सहमे छात्र, फिर जो हुआ….मची अफरा-तफरी…..

धमतरी। धमतरी जिले के कंडेल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक एक कक्षा के अंदर कोबरा नाग दिखाई दिया। सांप को देखते ही कक्षा में मौजूद छात्र-छात्राओं के बीच डर का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि विद्यार्थियों ने पहले कक्षा में फुफकारने की आवाज सुनी। आवाज की ओर ध्यान देने पर उनकी नजर कोबरा पर पड़ी। कक्षा में सांप देखते ही छात्र घबरा गए और तुरंत बाहर निकलने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कक्षा में कोबरा दिखाई देने के बाद छात्रों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद तत्काल स्नेक रेस्क्यूअर को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यूअर मौके पर पहुंचा और काफी सावधानी के साथ स्कूल की कक्षा से कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। सांप को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद छात्रों और स्कूल प्रबंधन ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Back to top button