छत्तीसगढ़

CG – जिला पंचायत दफ्तर में निकला कोबरा, फन फैलाकर मारने लगा फुफकार, फिर जो हुआ….अधिकारियों-कर्मचारियों में मचा हड़कंप…..

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला पंचायत दफ्तर में 3 फिट का लंबा जहरीला कोबरा सांप फन फैलाए नजर आया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यू सोसाइटी (RCRS) टीम ने कोबरा का रेस्क्यू किया।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर जिला पंचायत कर्मचारी और अधिकारी जब अपने काम में व्यस्त थे, तभी किसी ने कोबरा को दफ्तर के कोने में फन फैलाए बैठा देख लिया। देखते ही देखते परिसर में दहशत का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी तुरंत रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यू सोसाइटी (RCRS) के प्रमुख अविनाश यादव को दी गई। सूचना मिलते ही अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य मानस के साथ रेस्क्यू किट लेकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसका रेस्क्यू किया। तब जाकर कर्मचारियों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Back to top button