छत्तीसगढ़

CG – कुकुर्दीकला में रात को खनन दिन में खानापूर्ति अवैध रेत घाट पर माइनिंग इंस्पेक्टर राजू यादव रो रहे स्टाफ कमी का रोना ग्रामीण बोले दिखावे की कार्रवाई पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//जिले के मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुकुर्दीकला में शिवनाथ नदी से रात-रात भर अवैध रेत खनन का खेल जारी है। हैरानी की बात ये है कि खनिज विभाग के अधिकारी दिन में कार्रवाई करने पहुंचते हैं जब घाट पर सन्नाटा पसरा होता है। माइनिंग इंस्पेक्टर राजू यादव स्टाफ की कमी का रोना रोकर ‘चंद फूट’ कार्रवाई की बात कह रहे हैं, जबकि ग्रामीण इसे महज दिखावा बता रहे हैं।

रात को रेत का खेल दिन को अधिकारी…

1.रात का खेल कुकुर्दीकला के शिवनाथ घाट पर रात 11 बजे से सुबह तक सैकड़ो ट्रैक्टर रेत लेकर निकलते हैं। लगातार यहाँ अवैध खनन हो रहा है। पूरी रात गाड़ियों की आवाज से गांव वाले सो नहीं पाते। 2.दिन की ‘कार्रवाई’ खनिज विभाग की टीम सुबह पहुंचती है। तब तक घाट खाली मिलता है। अधिकारी 1-2 ट्रैक्टर जब्त कर, फोटो खिंचवाकर लौट जाते हैं। “रात को क्यों नहीं आते? सबको पता है खनन कब होता है” और इसी कारण ग्रामीणों नें नाराजगी जताई।

3.स्टाफ कमी बात…

माइनिंग इंस्पेक्टर राजू यादव का कहना है कि “पूरे जिले में सिर्फ 4 इंस्पेक्टर हैं। रात में कार्रवाई के लिए पुलिस बल नहीं मिलता। फिर भी हम हर हफ्ते कार्रवाई करते है।

माफियाओं के हौसले बुलंद…

कुकुर्दीकला में लम्बे समय से अवैध घाट सक्रिय है विरोध करने वाले ग्रामीणों को धमकाया जाता है। लगातार रेत की अवैध सप्लाई से कुकुर्दीकला कों अन्य गाँव कों जोड़ने वाली मुख्य मार्ग पूरी तरह से छति ग्रस्त हो चुकी है। धूल से स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सांस की बीमारी हो रही है।

राजस्व को करोड़ों का चूना…

रोजाना रात में सैकड़ो ट्रैक्टर से रेत की सप्लाई लगातार जारी है जिससे सरकार कों लाखों के राजस्व का नुकसान भी उठाना पड रहा है पर अधिकारी इन सभी बातों से इत्तेफ़ाक नहीं रखते।

खनिज विभाग की सफाई…

जिला में बैठे बड़े अधिकारी ने बताते है कि “राजू यादव के पास मस्तूरी के साथ तखतपुर का भी चार्ज है। स्टाफ वाकई कम है। हमने पुलिस अधीक्षक से रात में बल मांगा है। कुकुर्दीकला में सबसे ज्यादा शिकायत मिल रही है अगले कुछ दिनों में यहाँ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button