छत्तीसगढ़

CG – सार्वजनिक स्थान पर सजी थी महफिल, 52 परियों पर लाखों का दाव लगा रहे थे दिवाने, तभी पहुंच गई पुलिस, 10 जुआरी गिरफ्तार……

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने 10 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा है। यह कार्रवाई दो प्रकरणों में की गई है। आरोपियों के पास से नगदी और 52 पत्ती भी जब्त की गई है। घटना सिहावा क्षेत्र की है।

जानिए पूरा मामला

एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा जिले में जुआ-सट्टा व अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त व प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिहावा पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर “काटपत्ती” जुआ खेल रहे कुल 10 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ निवारण अधिनियम 2022 के तहत 2 प्रकरण दर्ज किए।

पकड़े गए आरोपी ग्राम सेमरा गौठान के अंदर स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेल रहे थे, आरोपी छन्नू लाल साहू व वेद कुमार नेताम (26 वर्ष) को पुलिस ने मौके पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।

जुआरियों का नाम

(01). छन्नू लाल साहू पिता लिलाम्बर साहू, उम्र 39 वर्ष

(02) वेद कुमार नेताम पिता स्व. स्वरूप राम नेताम, उम्र 26 वर्ष दोनों साकिन – ग्राम सेमरा, थाना सिहावा, जिला धमतरी

दूसरा प्रकरण

ग्राम रतावा गौरा चौक, स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेल रहे 8 आरोपियों सोनसाय नेताम, जीतेन्द्र कुमार नेताम, सिवन नेताम, केशव नेताम, सोनऊ राम नेताम, गुलाब सिंह ठाकुर, महेश पल्ली एवं लीलेश्वर पवार को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जुआरियों का नाम

(01) सोनसाय नेताम पिता मानसिंह नेताम, उम्र 27 वर्ष

(02) जीतेन्द्र कुमार नेताम पिता स्व. रामसिंह, उम्र 34 वर्ष

(03) सिवन नेताम पिता मानसिंह, उम्र 35 वर्ष

(04) केशव नेताम पिता स्व. सोहन सिंह, उम्र 35 वर्ष

(05) सोनऊ राम नेताम पिता जिलाराम, उम्र 30 वर्ष

(06) गुलाब सिंह ठाकुर पिता स्व. कोमल सिंह, उम्र 62 वर्ष

(07) महेश पल्ली पिता श्री राम पल्ली, उम्र 62 वर्ष

(08) लीलेश्वर पवार पिता दयाशंकर, उम्र 62 वर्ष

सभी साकिन – थाना सिहावा, जिला धमतरी

दोनों प्रकरणों में कुल 10 जुआरियों की गिरफ्तारी कर उनके कब्जे से 6,730 नगद व 52 पत्ती ताश जब्त की गई।

दोनों प्रकरणों में वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button