छत्तीसगढ़

CG – डबल मर्डर : पति-पत्नी की हत्या से दहला इलाका, खून से लथपथ मिले शव, देखकर मची सनसनी……

बेमेतरा। जिले में बुजुर्ग दंपती की नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। परपोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कमकावड़ा में 60 वर्षीय बलिराम साहू और उनकी पत्नी के शव खून से लथपथ हालत में मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हत्या की वजह और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए हर एंगल से जांच की जा रही है। बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों को लेकर पुलिस की जांच जारी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Back to top button