CG- खुदाई के दौरान जमीन से निकला नर कंकाल, देखकर फटी रह गई मजदूरों की आंखें, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस……

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में खुदाई के दौरान नर कंकाल मिला है। जिसके बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।खबरें पढ़ें
मिली जानकारी के अनुसार, मामला पंडरिया थाना क्षेत्र के किशनगढ़ का है। बताया जा रहा है कि यहां जी राम जी योजना के तहत काम चल रहा था। बड़ी संख्या में यहां मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान खुदाई के दौरान अचानक नर कंकाल मिला। साथ ही मौके पर सड़ा गला थैला और चप्पल भी मिली। देखते ही देखते मजदूरों के बीच हड़कंप मच गया।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नर कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। आखिर ये कंकाल कब का है और किसका है इसको लेकर लगातार सवाल उठ रही है।



