CG Politics: प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी, मन की बात सुनकर शुरू होगा बैठकों का दौर…..

रायपुर। भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी बनने के बाद स्मृति ईरानी आज पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची। रायपुर एयरपोर्ट पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक राजेश मूणत और रायपुर महापौर मीनल चौबे ने स्वागत किया। एयरपोर्ट से स्मृति ईरानी बाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंची, जहां स्वागत और मुलाकात करने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी पहुंचे।
स्मृति ईरानी के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। होर्डिंग और बैनर लगाए जाने से मना करने के बाद राजधानी में जगह-जगह भाजपा के झंडे नजर आ रहे हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी बड़े नेता के आगमन पर स्वागत के लिए बैनर-पोस्टर नहीं लगे हैं। यही नहीं भाजयुमो ने इस अवसर पर बाइक रैली का भी आयोजन रखा था, जिसे देर रात को रद्द कर दिया गया।
स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ आगमन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि स्मृति ईरानी का हम बहुत-बहुत स्वागत करते हैं, अभिनंदन करते हैं. उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होगी। सरकार संगठित होगी और अच्छा काम करेगी।
‘मन की बात’ से बैठकों का आगाज
बैठकों का सिलसिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से शुरू होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, दौरे से पहले ईरानी ने मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारियों से इंटरनेट मीडिया पर व्यक्तिगत प्रचार के बजाय केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करने को कहा है।
आईटी सेल रखेगा गतिविधियों पर नजर
पार्टी का आईटी सेल वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की इंटरनेट मीडिया गतिविधियों पर नजर रखेगी। उनके हैंडल से साझा सामग्री और सक्रियता के आधार पर रिपोर्ट या रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा। इस कवायद को आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों तथा मिशन 2028 और 29 की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों नेता भाजपा के पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों, सांसदों-विधायकों तथा निगम, आयोग और मंडलों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों से संवाद करेंगे।
पहले दिन पूर्व विधायकों और सांसदों से चर्चा
रविवार को सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक ईरानी और शम्भू प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। इसके बाद 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन) और प्रदेश महामंत्रियों के साथ संगठनात्मक बैठक होगी। दोपहर 12:30 से 01:30 बजे तक प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समीक्षा और रणनीतिक बैठक होगी। 01:30 से 02:30 बजे तक संभाग प्रभारी, सह-प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला सह-प्रभारी और जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक होगी।
:30 से दोपहर 12:30 बजे तक पार्टी सांसदों और 12:30 से 02:00 बजे तक राज्य मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ बैठक होगी। दोपहर 03:00 से शाम 04:30 बजे तक निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक होगी। शाम 04:30 से 05:30 बजे तक विचार परिवार के प्रमुख पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों से संवाद किया जाएगा।



