छत्तीसगढ़

CG – काल बनकर आई तेज रफ्तार कार, मोपेड सवार पिता-बेटी को कुचला, बेटी की मौत; पिता की हालत गंभीर…..

कवर्धा। जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में मुंगेली-पंडरिया मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने मोपेड सवार पिता-पुत्री को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों खेत में काम करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि डोमसरा निवासी 35 वर्षीय फुलेश्वरी निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही कुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों और कार चालक के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

यह हादसा बिजली ऑफिस के सामने डोमसरा गांव के पास हुआ। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। कुंडा पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार कार चालक की तलाश में भी जुटी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button