CG सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजा धमतरी की बहनों का स्नेह, भावुक हुए पल..

Chhattisgarh धमतरी। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर धमतरी जिले की महिला मोर्चा की बहनों ने वीर जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। डॉ. बिथिका बिश्वास के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बहनों ने जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखद, स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की मंगलकामना की।
महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ जवानों का तिलक कर उन्हें राखी बांधी और घर पर तैयार किए गए पकवानों से उनका मुंह मीठा कराया। इस दौरान देशभक्ति गीतों पर जवानों और बहनों ने साथ मिलकर खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य उन जवानों के प्रति सम्मान और अपनत्व व्यक्त करना था, जो अपने परिवार से दूर रहकर देश की सुरक्षा में दिन-रात तैनात रहते हैं। रक्षाबंधन के इस आयोजन ने जवानों को भी घर-परिवार जैसी आत्मीयता का एहसास कराया।
इस अवसर पर बहनों ने कहा कि देश की रक्षा में तैनात जवानों के लिए प्रेम, सम्मान और आशीर्वाद किसी एक दिन तक सीमित नहीं है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की सुरक्षा में तैनात जवानों की सलामती और सकुशल घर वापसी के लिए प्रार्थना की।

इस पावन अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री पार्वती वाधवानी धमतरी जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव प्रेमलता नागवंशी दिनेश्वरी नेताम चेलेश्वरी साहू धनेश्वरी साहू ज्योति साहू चेलेश्वरी साहू सुलोचना साहू रितिक यादव जागेश्वरी साहू दमयंती साहू डॉली सोनी नीलू रजक रीता बंजारे रितु साहू पूर्णिमा बनपेला,प्रतिमा देवांगन लक्ष्मी ठाकरे,ममता सिंन्हा सुरजोतिन साहू ईश्वरी पटवा प्रेमलता साहू गौरी प्रजापति,भानबाई, कुंभकार,सुनीता साहू मिनाक्षी साहू,निर्मला साहू वंदना साहू,तिजिया कुंभकार शेष बाई कुंभकार,रानी, निलिमा,माही ,रिया, ओवी निशा हर्षिता,पूजा दक्षता अंकिता सभी बहने मौजूद थी।