छत्तीसगढ़
CG – आम आदमी पार्टी को जगदलपुर में मिल रहा जनता का अपार समर्थन…
![](https://nayabharat.live/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250210-WA0004.jpg)
आम आदमी पार्टी को जगदलपुर में मिल रहा जनता का अपार समर्थन
जगदलपुर। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी समीर जी ने क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से व्यापक जनसंपर्क किया। उन्होंने पार्टी के पार्षद उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगा और आम जनता की समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान जनता ने भाजपा और कांग्रेस की नीतियों के प्रति गहरी नाराज़गी व्यक्त की।
समीर जी ने जनता को आश्वस्त किया कि आम आदमी पार्टी जनहित, पारदर्शिता और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। व्यापारियों ने भी पार्टी के प्रति सकारात्मक रुख दिखाते हुए समर्थन की बात कही। जगदलपुर की जनता अब एक नया और भरोसेमंद राजनीतिक विकल्प चाहती है, और आम आदमी पार्टी को इस बदलाव का प्रतीक मान रही है।