छत्तीसगढ़

CG एसिड अटैक : कांवड़ यात्रा के बीच खौफनाक हमला, महिला पर फेंका एसिड; दो बच्चे भी झुलसे……

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। कांवड़ यात्रा पर बच्चों के साथ निकली महिला पर बदमाशों ने एसिड फेंक दिया। हमले में महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस गया, जबकि उसके साथ मौजूद दो बच्चे भी घायल हो गए। अचानक हुए इस हमले से मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, ये पूरा मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है। जिले की एक महिला बच्चों के साथ कांवड़ यात्रा पर निकली थी। इसी बीच अरसनारा और रेवलीडीह के बीच सुनसान रास्ते पर बाइक सवार बदमाश पहुंचे और एसिड़ फेंक कर चले गए।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। अचानक हुए एसिड़ अटैक में महिला व उसके दो बच्चे घायल हो गए। पीड़िता ने जैसे तैसे लोगों से मदद मांगी और इसकी शिकायत पुलिस से की। महिला व दो बच्चों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही हमला करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।

फिलहाल आरोपियों ने घटना को क्यों अंजाम दिया और इसके पीछे उनका मकसद क्या था, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीं, कांवड़ यात्री पर एसिड़ अटैक की घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी कर तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button