छत्तीसगढ़

CG पति-पत्नी गिरफ्तार : युवक ने अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी, फिर बनाया संबंध का दबाव, परेशान होकर पति-पत्नी ने उतारा मौत के घाट…..

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां चिल्फी थाना पुलिस ने युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है और इस मामले में आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान होकर दोनों हत्या की इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था।

बता दें कि घटना डिंडौरी चौकी क्षेत्र की है। घानाघाट निवासी 24 वर्षीय अरूण पटेल उर्फ वेद प्रसाद पटेल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में 30 जुलाई की रात घानाघाट गांव के एक घर के पास मिला था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में चिल्फी पुलिस और डिंडौरी चौकी की टीम ने त्वरित जांच शुरू की।

जांच में जो सच्चाई सामने आई, उसने सभी को हैरान कर दिया। पुलिस के मुताबिक, लगभग तीन साल पहले मृतक अरूण पटेल, आरोपी मुकेश पटेल और उसकी पत्नी मनीषा पटेल तीनों मजदूरी के सिलसिले में महाराष्ट्र गए थे और एक ही कमरे में रहते थे। इसी दौरान मृतक और आरोपी की पत्नी के बीच अवैध संबंध बन गए थे। मृतक ने उस दौरान चुपके से एक वीडियो बना लिया था।

गांव लौटने के बाद मृतक अरूण पटेल उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी की पत्नी को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। परेशान होकर महिला ने पूरी बात अपने पति को बताई। आरोपियों ने पहले मृतक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं माना तो पति-पत्नी ने मिलकर उसे ठिकाने लगाने की खतरनाक योजना बना डाली।

योजना के तहत आरोपियों ने अरूण को अपने घर बुलाया और दूध में नींद की दवाई मिलाकर पिला दी। जैसे ही अरूण बेहोश हुआ, दोनों ने गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने के लिए शव को बाहर फेंक दिया और मृतक का मोबाइल फोन के साथ हत्या में इस्तेमाल गमछा मनियारी नदी में बहा दिया। चिल्फी पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी मुकेश पटेल और उसकी पत्नी मनीषा बाई पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button