छत्तीसगढ़

CG – रीलबाजी पर एक्शन : बाप बोल कहकर युवक की चप्पल से की पिटाई, वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों ने उठाया ये बड़ा कदम…..

धमतरी। धमतरी में बदमाशों की दबंगई का मामला सामने आया है। जहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल रील में कुछ युवक एक युवक की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, उसे पीटते समय उससे “बाप बोल” कहने के लिए मजबूर किया जा रहा है और चप्पल पर थूककर उसकी पिटाई की जा रही है।

वीडियो में पीड़ित युवक बदमाशों से मिन्नतें करता दिखाई दे रहा है। वह माफी मांगते हुए खुद को छोड़ देने की गुहार लगा रहा है, लेकिन आरोपी लगातार उसके साथ मारपीट करते रहते हैं।

क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला धमतरी जिले के ग्राम खरतुली का है। बताया जा रहा है कि दूसरे गांव के कुछ युवकों ने खरतुली के एक युवक के साथ मारपीट की और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद खरतुली गांव के ग्रामीणों की भी प्रतिक्रिया सामने आई।

ग्रामीणों ने उन बदमाशों को पकड़कर खंभे से बांध दिया और उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त बदमाशों को पकड़कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button