CG – लंबे इंतजार के बाद बनेगी सोन-बसंतपुर-मकुन्दपुर से अमलडीहा पहुंच मार्ग 19 करोड़ 5 लाख 13 हजार रुपये से होगा चौड़ीकरण आज केंद्रीय मंत्री तोखन साहू करेंगे भूमिपूजन पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//लंबे समय से रोड की समस्या से जूझ रहे सोन-बसंतपुर-मकुन्दपुर से होते हुए अमलडीहा पहुंच मार्ग का आज भूमिपूजन होने जा रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू इस मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
इस मार्ग के लिए 19 करोड़ 5 लाख 13 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। इस राशि से सोनसरी सोन से मुकुंदपुर मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा।
कई विधायक बदले, सरकारें आईं-गईं, पर रोड की समस्या बनी रही…
बताया जाता है कि इस रोड ने कई विधायक बदलते देखे हैं। सरकार आती रही, जाती रही, विधायक बदलते रहे, पर रोड की समस्या से ग्रामीण लगातार परेशान रहे।
सरपंच से लेकर आम लोगों ने कई बार इसके लिए आवाज उठाई, पर हासिल कुछ नहीं हुआ। हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। खराब रोड की वजह से ग्रामीणों को आवाजाही, इलाज, पढ़ाई और खेती-किसानी के काम में भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। बरसात में तो हालात और खराब हो जाते थे।
तोखन साहू ने किया था वादा, अब निभाया…
मालूम हो कि पिछली बार जब केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मस्तूरी के सोन आए थे, तब उन्होंने वादा किया था कि वे इस रोड को हर हाल में जल्द से जल्द नए रूप में बनाएंगे।
और हुआ भी ऐसा ही। उन्होंने अपना वादा पूरा करते हुए यहां से जाने के बाद इस रोड को छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में शामिल कराया। अब इसकी भूमिपूजन होने वाली है।
पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल…
रोड बनने की खबर से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें गड्ढों और कीचड़ भरे रास्ते से छुटकारा मिलेगा। बच्चों को स्कूल जाने में, मरीजों को अस्पताल पहुंचने में और किसानों को मंडी तक फसल ले जाने में आसानी होगी।
यह किसी एक की मेहनत का नतीजा नहीं…
ऐसा नहीं है कि यह किसी एक की मेहनत का नतीजा है। इस रोड के लिए सभी ग्रामीणों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी नीचे से ऊपर तक पुरजोर मेहनत की थी।
लोगों ने हर मंच पर इस रोड की मांग उठाई, ज्ञापन दिए और लगातार आवाज बुलंद की। उसी सामूहिक प्रयास का नतीजा है कि आज यह रोड बनने जा रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि यह रोड सिर्फ एक सड़क नहीं है, बल्कि क्षेत्र के विकास की नई राह है।


