छत्तीसगढ़

CG – बस्तर पुलिस विभाग में 32 वर्ष 11 माह 13 दिन तक अपनी सराहनीय सेवाएँ देने के उपरांत आरक्षक डमरू नाथ मौर्य आज दिनांक 30.04.2026 को बस्तर पुलिस से सेवानिवृत्त हुए…

बस्तर पुलिस विभाग में 32 वर्ष 11माह 13 दिन तक अपनी सराहनीय सेवाएँ देने के उपरांत आरक्षक डमरू नाथ मौर्य आज दिनांक 30.04.2026 को बस्तर पुलिस से सेवानिवृत्त हुए।

जगदलपुर। उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संतोष जैन, उप पुलिस अधीक्षक जयराम चेतमाको, रक्षित निरीक्षक अभिजीत सिंह भदौरिया एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारियों एवं डमरू नाथ मौर्य के परिवार उपस्थित रहें ।सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डमरू नाथ मौर्य 17 मई 1993 को जिला पुलिस बल में आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे! अपनी कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के बल पर वे निरंतर कार्य करते रहे एवं अपने लगभग 33 वर्ष के लंबे कार्यकाल के दौरान उन्हें उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 25 नगद पुरस्कार और 49प्रशंसा पत्रों से सम्मानित किया गया है। पूरे सेवाकाल में उन्हें कोई भी बड़ी सजा नहीं मिली, जो उनके उच्च अनुशासनात्मक स्तर को दर्शाता है।

उन्होंने बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जैसे चुनौतीपूर्ण जिलों के विभिन्न थानों में अपनी सेवाएँ दीं। अपने अंतिम कार्यकाल में उन्होंने थाना रक्षित केंद्र जगदलपुर में कुशलतापूर्वक दायित्वों का निर्वहन किया।

इनके सेवानिवृत्ति पर बस्तर पुलिस परिवार के द्वारा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित किया गया।

Related Articles

Back to top button