छत्तीसगढ़

CG – कृषि स्नातक संघ ने नवपदस्थ उपसंचालक कृषि एम.आर.तिग्गा का किया आत्मीय स्वागत ये रहें उपस्थित पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ, जिला बिलासपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार 17 अगस्त 2026 को नवपदस्थ उपसंचालक कृषि, बिलासपुर एम.आर.तिग्गा से सौजन्य भेंट की।

संघ के पदाधिकारियों ने उपसंचालक को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का परिचय उपसंचालक से कराया गया।

सहयोग का आश्वासन…

संघ की ओर से कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में सदैव सहयोगात्मक एवं समन्वयात्मक रूप से कार्य करने का आश्वासन दिया गया।

उपसंचालक श्री तिग्गा ने भी संघ को आगामी दिनों में पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम भावना से ही कृषि विभाग नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

संघ ने जताया विश्वास…

संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कृषि विभाग की गतिविधियां और अधिक प्रभावी बनेंगी और किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिलेगा।

इस अवसर पर उपस्थित रहे…

संघ के जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह क्षत्री जिला सलाहकार ए.के. आहिरे प्रांतीय प्रतिनिधि अशोक प्रसाद बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार सूर्यवंशी मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष मनोज खांडेकर कोटा ब्लॉक अध्यक्ष कलेश्वर बंजारे जिला सचिव विनोद साहू जितेंद्र सिंह पैकरा सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button