छत्तीसगढ़

CG – खाने को लेकर बवाल : शिक्षिकाओं की थाली में परोसा नॉनवेज, वेज खाने में मांस मिलने से मचा हंगामा, वीडियो वायरल…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक रेस्टोरेंट से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट में वेज खाना ऑर्डर किया था, लेकिन उन्हें परोसे गए भोजन में नॉनवेज मिला हुआ था। इस मामले को लेकर मौके पर विवाद और हंगामे की स्थिति बनने की बात सामने आ रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

वीडियो में कुछ महिलाएं रेस्टोरेंट प्रबंधन और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगा रही है।

दावा किया जा रहा हैं कि वीडियो बीते 15 अगस्त का है। स्कूल की शिक्षिकाएं स्कूल कार्यक्रम के बाद खाना खाने के लिए मंदिर हसौद के सेरीखेड़ी स्थित हाईवे किंग रेस्टोरेंट पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने वेज खाने का आर्डर किया था।

खाना आने के बाद जैसे ही उन्होंने खाना शुरू किया तो प्लेट में वेज के साथ चिकन के टुकड़े भी मिले। वेज में नाॅनवेज परोसे जाने के बाद शिक्षिकाओं ने रेस्टोरेंट प्रबंधन और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। वीडियो में शिक्षिकाओं ने आरोप लगाया हैं कि रेस्टोरेंट प्रबंधन द्वारा जानबूझकर उनके खाने में नाॅनवेज मिलाया गया। शिक्षिका ने धर्म-भ्रष्ट करने का भी आरोप लगाया है।

फिलहाल घटना को लेकर शिकायत थाने में की गई या नहीं? अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं, हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button