छत्तीसगढ़

CG Anganwadi Job : आंगनबाड़ी केंद्र में निकली वैकेंसी, कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए मंगाए गए हैं आवेदन, देखें डिटेल…..

दंतेवाड़ा/मुंगेली। छत्तीसगढ़ के दो अलग-अलग जिलों में इन दिनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों पर भर्ती निकली है। दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल परियोजना अंतर्गत ग्राम पंचायत मुलेर कामापारा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर भर्ती की जानी है। वहीं, मुंगेली जिले में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार किरंदुल अंतर्गत ग्राम पंचायत मुलेर कामापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता के रिक्त पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक पात्र स्थानीय महिलाएं 1 अक्टूबर 2026 तक आवेदन जमा कर सकती हैं। आवेदन बंद लिफाफे में डाक के माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर परियोजना कार्यालय किरंदुल में कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक जमा किया जा सकता है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण तथा सहायिका पद के लिए 8वीं उत्तीर्ण निर्धारित है। दोनों पदों के लिए आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन आमंत्रित करने संबंधी सूचना जारी होने की तिथि के आधार पर की जाएगी। विज्ञापित आंगनबाड़ी केंद्र जिस राजस्व ग्राम क्षेत्र में स्थित है, आवेदिका का उसी राजस्व ग्राम की स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।

वहीं मुंगेली जिले में भी एकीकृत बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परियोजना अधिकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र तरईगांव में कार्यकर्ता के पद के लिए 30 सितंबर 2026 तक तथा आंगनबाड़ी केंद्र सरिसताल में सहायिका के पद के लिए 22 सितंबर 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। मुंगेली में आवेदन ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button