Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – धरने पर बैठी आश्रम की छात्राएं, अधीक्षक पर लगाए गंभीर आरोप, कलेक्टर से मिलने की जिद्द पर अड़ी, जाने क्या है पूरा मामला….

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आश्रम की छात्राएं सड़क पर धरने पर बैठ गई है। छात्राओं ने आश्रम अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं के प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस की टीम और SDM मौके पर पहुंचे। इसके बाद सभी ने मिलकर छात्राओं को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन छात्राएं कलेक्टर से मिलने की जिद्द पर अड़ी हुई है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला प्रतापपुर के कस्तूरबा आश्रम से जुड़ा हुआ है। कस्तूरबा आश्रम की छात्राएं अचानक सुबह 6 बजे प्रतापपुर मुख्य सड़क पर पहुंची और धरने पर बैठ गयी। आश्रम में मिल रहे ख़राब खाने के साथ-साथ आश्रम अधीक्षक के ख़राब व्यवहार का आरोप लगाया है। छात्राओं के प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस की टीम और SDM मौके पर पहुंचे। इसके बाद सभी ने मिलकर छात्राओं को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन छात्राएं कलेक्टर से मिलने की जिद्द पर अड़ी हुई है।

Related Articles

Back to top button