CG - ASP पर पत्थरों से हमला : अनियंत्रित हुई भीड़, अंतिम संस्कार के दौरान पुलिसकर्मियों पर किया पथराव, एडिशनल एसपी हुईं घायल, पढ़िए पूरी खबर ......

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक बार फिर भीड़ अनियंत्रित हो गई है। थाना में स्वास्थ्यकर्मी गुरुचंद मंडल की मौत के बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मृतक के डेड बॉडी को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था, तभी ग्रामीणों ने जोरदार विरोध जताया और पत्थरबाजी कर दी। इस हिंसा में एडिशनल एसपी निमिशा पांडे को चोट लगी है। वहीं पुलिस के अधिकारी मौके पर उग्र भीड़ को समझाइश देने में जुटे हुए हैं।  घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात हैं। 

बता दें कि गुरुवार दोपहर को बलरामपुर के कोतवाली थाना के बाथरूम में एनएचएम के कर्मचारी गुरुचंद मंडल की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और मृतक के परिजनों ने रात में कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया।  सैकड़ों लोगों की भीड़ ने थाने में पथराव किया, वहीं परिसर में खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। आक्रोश इतना बढ़ गया कि स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। 

इस मामले में मृतक गुरु चरण के पिता शांति मंडल ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बहू के लापता होने के बाद पुलिस वालों के बुलाने पर हम लोग थाने गए थे, जहां हमारे साथ मारपीट की गई है। बेटे को भी मारे हैं और 17 साल के नाती को मारने की भी धमकी दिए है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने मारपीट का जख्म भी दिखाया। 
 

 

6sxrgo


fdab703f-f58b-435d-9d15-6e0ee1841e2a
abeb28cc-6987-4bff-83c2-ab1d76804ba2
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Oct/2024

CG - 3 तहसीलदारों को नोटिस : राजस्व मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने तीन तहसीलदारों को जारी किया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला.....

25/Oct/2024

CG - ASP पर पत्थरों से हमला : अनियंत्रित हुई भीड़, अंतिम संस्कार के दौरान पुलिसकर्मियों पर किया पथराव, एडिशनल एसपी हुईं घायल, पढ़िए पूरी खबर ......

25/Oct/2024

CG Mahtari Vandan Yojana : दीपावली से पहले महिलाओं के लिए खुशखबरी, महतारी वंदन योजना की राशि हुई जारी,आप भी फटाफट चेक करें अपना खाता....

25/Oct/2024

कुम्हारों से सामान खरीद उनकी दीपावली को बनाएं शुभ-कलेक्टर नम्रता गांधी ने जिलेवासियों से की अपील...

25/Oct/2024

CG - महिला पर छाई प्रेम की ऐसी दीवानगी, बच्चे को छोड़ प्रेमी संग हुई फरार, पति ने की इनाम देने की घोषणा, फिर जो हुआ…जानकर रह जाएंगे दंग…..