CG - महिला पर छाई प्रेम की ऐसी दीवानगी, बच्चे को छोड़ प्रेमी संग हुई फरार, पति ने की इनाम देने की घोषणा, फिर जो हुआ…जानकर रह जाएंगे दंग…..

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला अपने छोटे बच्चे को घर में छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई है। महिला के पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी का पता बताने वाले को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। यह पूरा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के गमेकेला गांव का है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गमेकेला में रहने वाली एक विवाहिता सीमा भगत 18 अक्टूबर की सुबह 10 बजे खेत जाने के नाम से घर से निकली थी जो कि देर रात तक घर नहीं लौटी। जिसके बाद दूसरे दिन महिला के पति फिलि भगत ने लैलूंगा थाने में पत्नी के लापता हो जाने की शिकायत की। 

घर पर अपने छोटे बेटे को छोड़कर फरार हुई महिला का पति फिलि भगत अपनी पत्नी की खोजबीन में जुटा हुआ था। इसी बीच उसे पता चला कि उसकी पत्नी सीमा भगत किसी दूसरे शख्स के साथ प्रेम करती थी और उसी के साथ वह भाग गई है। अपने बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग जाने के बाद महिला के पति ने कहा है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका को कहीं भी काम न दिया जाए और उनका पता ठिकाना बताने वाले पर नगद 20 हजार रूपये इनाम देने की भी घोषणा की है। 

 

6sxrgo

महिला के पति फिलि भगत ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए बताया है कि वह भागते समय घर में रखे सोने, चांदी के जेवरात समेत नगदी रकम लेकर फरार हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला का प्रेमी ग्राम पंचायत रूडुकेला का रहने वाला है। महिला के पति फिलि भगत ने दोनों प्रेमी-प्रेमिका पता बताने के लिए अपना मोबाइल नंबर भी जारी किया है। 


fdab703f-f58b-435d-9d15-6e0ee1841e2a
abeb28cc-6987-4bff-83c2-ab1d76804ba2
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Oct/2024

CG - 3 तहसीलदारों को नोटिस : राजस्व मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने तीन तहसीलदारों को जारी किया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला.....

25/Oct/2024

CG - ASP पर पत्थरों से हमला : अनियंत्रित हुई भीड़, अंतिम संस्कार के दौरान पुलिसकर्मियों पर किया पथराव, एडिशनल एसपी हुईं घायल, पढ़िए पूरी खबर ......

25/Oct/2024

CG Mahtari Vandan Yojana : दीपावली से पहले महिलाओं के लिए खुशखबरी, महतारी वंदन योजना की राशि हुई जारी,आप भी फटाफट चेक करें अपना खाता....

25/Oct/2024

कुम्हारों से सामान खरीद उनकी दीपावली को बनाएं शुभ-कलेक्टर नम्रता गांधी ने जिलेवासियों से की अपील...

25/Oct/2024

CG - महिला पर छाई प्रेम की ऐसी दीवानगी, बच्चे को छोड़ प्रेमी संग हुई फरार, पति ने की इनाम देने की घोषणा, फिर जो हुआ…जानकर रह जाएंगे दंग…..