CG - 3 तहसीलदारों को नोटिस : राजस्व मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने तीन तहसीलदारों को जारी किया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला.....

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने राजस्व मामले में शिथिलता बरतने पर बिलासपुर तहसीलदार मुकेश देवांगन, रतनपुर तहसीलदारआकाश गुप्ता और कोटा तहसीलदार प्रकाश साहू को नोटिस जारी किया है। उन्होंने विशेषकर नक्शा बटांकन में ढिलाई बरती है जो कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सर्वोच्च प्राथमिकता का काम है। कलेक्टर अवनीश शरण आज राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा कर रहे थेे।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं में प्रगति लाते हुए और तेज गति से कार्य करें। कलेक्टर ने गिरदावरी का कार्य पूरी शुद्धता से करने कहा। डिजीटल क्रॉप सर्वे का काम भी समय-सीमा में पूर्ण करने कहा। राजस्व मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने मनरेगा के कामों में और प्रगति लाते हुए मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। पीएम जनमन योजना की समीक्षा करते हुए सेचुरेशन लेवल हासिल करने तक प्रगति लाने निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कुष्ठ रोग और टीबी उन्मूलन के लिए और बेहतर कार्य करने कहा।

 

6sxrgo

सामुदायिक अस्पतालों में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्रों में एक भी बेड खाली न रहे यह प्रयास करें। एनएचएम के रिक्त पदों पर भरती की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत आर पी चौहान, एडीशनल कलेक्टर तन्मय खन्ना सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।


fdab703f-f58b-435d-9d15-6e0ee1841e2a
abeb28cc-6987-4bff-83c2-ab1d76804ba2
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Oct/2024

CG - 3 तहसीलदारों को नोटिस : राजस्व मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने तीन तहसीलदारों को जारी किया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला.....

25/Oct/2024

CG - ASP पर पत्थरों से हमला : अनियंत्रित हुई भीड़, अंतिम संस्कार के दौरान पुलिसकर्मियों पर किया पथराव, एडिशनल एसपी हुईं घायल, पढ़िए पूरी खबर ......

25/Oct/2024

CG Mahtari Vandan Yojana : दीपावली से पहले महिलाओं के लिए खुशखबरी, महतारी वंदन योजना की राशि हुई जारी,आप भी फटाफट चेक करें अपना खाता....

25/Oct/2024

कुम्हारों से सामान खरीद उनकी दीपावली को बनाएं शुभ-कलेक्टर नम्रता गांधी ने जिलेवासियों से की अपील...

25/Oct/2024

CG - महिला पर छाई प्रेम की ऐसी दीवानगी, बच्चे को छोड़ प्रेमी संग हुई फरार, पति ने की इनाम देने की घोषणा, फिर जो हुआ…जानकर रह जाएंगे दंग…..