छत्तीसगढ़

CG – असिस्टेंट इंजीनियर ने की आत्महत्या : फांसी लगाने से पहले काटी कलाई, हाल ही में हुआ था ट्रांसफर, सुसाइड नोट बरामद……

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित निगम कालोनी में रहने वाले नगर निगम के सब इंजीनियर अमर सिंह चौहान की फांसी पर लटकी लाश मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार हाल ही उनका ट्रांसफर जगदलपुर हुआ था। इंजीनियर का नाम अमर सिंह चौहान बताया जा रहा है। उनके मकान फांसी पर लटका शव बरामद हुआ हैं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फांसी से इंजीनियर ने पहले हांथ की कलाई भी काटी है। अभी खुदकुशी का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जांच में जुटी पुलिस

सुबह लोगों से पुलिस को सूचना मिली। कि फांसी पर लाश झूल रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंच कर मर्ग कायम किया। साथ ही शव को बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक रूप से जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार युवक जगदलपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। हाल ही में उसकी पदस्थापना भी जगदलपुर की गई है।

कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया

ताजा अपडेट के अनुसार युवक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। साथ ही युवक के परिजन भी बहुत जल्द बिलासपुर पहुंचने वाले हैं। बता दें युवक ने फांसी पर झूलने से पहले हाथ की नस भी काटी थी। जिसके बाद पूरे कमरे में खून फैला मिला था। अब पुलिस की जांच के बाद ही खुलासा होगा कि सुसाइड का कारण क्या था।

Related Articles

Back to top button