छत्तीसगढ़

CG – 9वां राष्ट्रीय पोषण माह “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” थीम पर सीपत पोंडी में जागरूकता अभियान बीजेपी नेत्री हुई शामिल पढ़े पूरी ख़बर

0 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जा रहा पोषण माह, “पोषित बच्चा – सशक्त भारत” का दिया जा रहा संदेश*

सीपत//एकीकृत बाल विकास परियोजना सीपत, जिला बिलासपुर (छ.ग.) में 9वां राष्ट्रीय पोषण माह 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक मनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में सीपत के पोंडी गाँव के आंगनबाड़ी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ बीजेपी नेत्री रामप्यारी मन्नू यादव नें बताया कि इस वर्ष पोषण माह की थीम”हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी”
रखी गई है। साथ ही “पोषित बच्चा – सशक्त भारत” और “हर बच्चे का हक सुपोषण, हर माँ का संकल्प सशक्तिकरण” का संदेश दिया जा रहा है।

पोषण अभियान के तहत सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरी बालिकाओं और 0 से 6 वर्ष के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

परियोजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भेंट, पोषण मेला, अन्नप्राशन दिवस, गोद भराई, वजन त्यौहार और संतुलित आहार की जानकारी दी जा रही है। महिलाओं को स्थानीय फल, सब्जी, दाल और मोटे अनाज के उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button