Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – बद्री प्रसाद देवांगन मध्यनगरीय उच्च. माध्य.विद्यालय मल्हार में सरदार वल्लभ भाई पटेल कों किया गया नमन यूनिटी मार्च का आयोजन एनएसएस इकाई का भी रहा महत्वपूर्ण योगदान पढ़े पूरी खबर

मल्हार//बद्री प्रसाद देवांगन मध्य नगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में 31 अक्टूबर दिन शुक्रवार और देश के होनहार लाल सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर यूनिटी मार्च का आयोजन और राज्योत्सव पर कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई बद्री प्रसाद देवांगन मध्य नगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में अवधेश कुमार नापित(सचिव शुभदा सेवा संस्था मल्हार) प्राचार्य प्रदीप कुमार वैष्णव,प्रभारी प्राचार्य गोकुल प्रसाद पाटले वरिष्ठ शिक्षक कमलेश कुमार, शुभम जोगी,महेंद्र उपस्थित रहें, जिसमे एनएसएस के छात्रों का विशेष योगदान रहा वही यह कार्यक्रम समन्वयक डॉ मनोज कुमार सिन्हा और जिला संगठक डा.कांति अंचल के मार्ग दर्शन में संपन्न हुआ प्रिंसिपल प्रदीप कुमार वैष्णव ने कार्यक्रम में सभी कों सम्बोधित करते हुए बताया की

वल्लभ भाई झावेरभाई पटेल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे। सरदार पटेल ने हैदराबाद, कश्मीर और जुनागढ़ के रियासतों को भारतीय संघ में शामिल करने में मदद की. विभाजित भारत को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण योगदान के कारण सरदार पटेल को “लौह पुरुष” कहा जाता है। वल्लभ भाई झावेरभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को गुजरात के नाडियाद गांव में हुआ था। उन्होंने इंग्लैंड में कानून की पढ़ाई की और अपनी डिग्री पूरी करने के बाद 1913 में भारत लौट आए। महात्मा गाँधी से प्रेरित होकर सरदार पटेल ब्रिटिश शासन के एक शक्तिशाली प्रतिद्वंद्वी बन गए। वह महात्मा गांधी के अहिंसा और एकता के सिद्धांतों से बहुत प्रभावित थे। उन्होंने आजादी के बाद रियासतों को भारत में मिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके योगदान के कारण उन्हें भारत के लौह पुरुष और भारत को एकजुट करने वाले जैसे विभिन्न खिताब दिलाए। उनके योगदान और संघर्ष के सम्मान में सरदार पटेल की जयंती, 31 अक्टूबर को “राष्ट्रीय एकता दिवस” या राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 2018 में, दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा, “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” उन्हें गुजरात में समर्पित की गई है।

Related Articles

Back to top button