Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – कांस्टेबल की मौत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल की अचानक हुई मौत, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…..

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम के बीच एक दुखद घटना सामने आई, जहां सुरक्षा ड्यूटी के दौरान एक प्रधान आरक्षक की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान जशपुर निवासी 51 वर्षीय फुलजेश पन्ना के रूप में हुई है, जो कांकेर में पदस्थ थे और पीएम विजिट को देखते हुए उन्हें रिजर्व फोर्स में तैनात किया गया था।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। सुरक्षा ड्यूटी में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इसी दौरान प्रधान आरक्षक फुलजेश पन्ना की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनके साथ ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए रामकृष्ण अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस विभाग ने इसकी पुष्टि की है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

Related Articles

Back to top button