CG – बस्तर पुलिस ने चलाया Tack back your property अभियान, गुम हुए मोबाइल फोन लगभग ₹16 लाख रुपए किया बरामद, मोबाइल फोन के स्वामियों को किया सुपुर्द…

बस्तर पुलिस द्वारा Tack back your property अभियान के तहत लगभग ₹16 लाख के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित स्वामियों को सौंपे गए…
विशेष अभियान के तहत 100+ मोबाइल बरामद…
बरामद संपत्ति का मूल्य लगभग ₹16 लाख…
साइबर सेल, थाना कोतवाली, बोधघाट, बस्तर,एवं नगरनार की संयुक्त कार्यवाही…
जगदलपुर। बस्तर पुलिस द्वारा नागरिकों के गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

गठित टीम द्वारा मोबाइल रिकवरी अभियान चलाने वालों के नाम :-
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक साइबर अमित देवांगन के निर्देशन पर गठित टीम द्वारा मोबाइल रिकवरी अभियान चलाया गया।

बस्तर पुलिस ने गुम हुए मोबाईल फोन को किया बरामद :-
अभियान के दौरान 100 से अधिक गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹16,00,000/- है।

त्रिवेणी परिसर में मोबाईल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को किया सुपुर्द :-
दिनांक 12.06.2026 को त्रिवेणी परिसर, जगदलपुर में बरामद मोबाईल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
बस्तर पुलिस ने कहा कि प्रार्थियों के गुम हुए मोबाइल की रिकवरी हेतु लगातार अभियान आगे भी जारी रहेगा :-
बस्तर पुलिस द्वारा नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा एवं गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु बस्तर पुलिस संवेदनशील है एवं प्रार्थियों के गुम हुए मोबाइल की रिकवरी हेतु लगातार अभियान चलाया जाता रहेगा।



