मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CG – गांजा सप्लाई करने वालों पर बस्तर पुलिस का एक्शन, उड़ीसा से चलता था गांजा सप्लाई करने का काम, 02 आरोपी गिरफतार, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही…

On: January 13, 2025 1:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अपराध कमांक 143/2024
धारा 20 (एनडीपीएस एक्ट)

गांजा सप्लाई चैन का काम करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

एक आरोपी को पुरी एवं दुसरा आरोपी को बोरगांव उड़ीसा से किया गया गिरफ्तार।

एक आरोपी जिला धार मध्यप्रदेश एवं दुसरा आरोपी उड़ीसा का रहने वाला।

एक आरोपी उड़ीसा से गांजा सप्लाई का काम करता था एवं दुसरा आरोपी गांजा को धार मध्यप्रदेश में खपाने का करता था काम।

आरोपी उत्तम सिंह पूर्व में भी गांजा प्रकरण में जा चुका है जेल।

एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में End to End विवेचना के तहत की जा रही है कार्यवाही।

थाना नगरनार क्षेत्र अन्तर्गत की गई कार्यवाही।

नाम आरोपी :- 01. उत्तम सिंह पिता मदन सिंह निवासी ग्राम सावलपुर आनंदनगर जिला धार मध्यप्रदेश

02. छोटुराम गोंडा पिता सहदेव गोंड़ा निवासी ग्राम बोरगांव उकियापाली थाना कोसागमुडा जिला नवरंगपुर उडीसा

जप्त सामान :-

01. दो नग मोबाईल कीमती 9200/ रूपये

02.नगदी रकम 2000/रूपये

जगदलपुर, नगरनार। घटना दिनांक 10.08 2024 को आरोपीगण 01 रोहित कटारिया पिता आशाराम निवासी ग्राम बालोदा नयापुरा बस्ती तहसील थाना बदनावर जिला धार मध्यप्रदेश 02. अजय निनामा पिता राजाराम निनामा निवासी ग्राम बालोदा नयापुरा बस्ती थाना बदनावर जिला धार मध्यप्रदेश के द्वारा अपने कब्जे के बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर रायपुर की जाने वाली बस का इंतजार करते पाये जाने पर आरोपीयों से कुल वजन 24.305 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 2,43,000.50/रूपया को बरामद कर जप्त किया गया था।

आरोपियो के द्वारा पुछताछ में उक्त गांजा को उत्तम के द्वारा लाकर देना बताने पर उक्त आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) ii (ग) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से मौके पर वैधानिक कार्यवाही करते हुये आरोपी अजय निमामा एवं रोहित कटारिया को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया था। विवेचना के दौरान गांजा सप्लाईकर्ता का पतासाजी किया जा रहा था।

आरोपी उत्तम सिंह की पतासाजी एवं end to end विवेचना हेतु पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के दिशा निर्देशन नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर एवं आकाश श्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया कि आरोपी उत्तम सिंह का मोबाईल नंबर का लोकेशन जिला पुरी उड़ीसा में पाये जाने से टीम को पुरी उड़ीसा रवाना किया गया जो आरोपी उत्तम सिंह पिता मदन सिंह को पुरी उड़ीसा से हिरासत में लाकर पुछताछ किया गया जो आरोपी उत्तम सिंह के द्वारा जप्त गांजा को बोरगांव उड़ीसा निवासी छोंटुराम गोंडा से खरीदकर पूर्व में गिरफ्तारआरोपी अजय निमामा एवं रोहित कटारिया को लाकर देना स्वीकार करने पर टीम द्वारा आरोपी छोटूराम गोंडा पिता सहदेव गोंडा निवासी बोरगाव उडीसा को बोरगांव से पकड़कर हिरासत में लेकर थाना लाया गया जो पुछताछ में आरोपी छोंटुराम गोंडा के द्वारा जप्त गांजा को आरोपी उत्तम सिंह को बिक्री करना बताने पर आरोपी उत्तम सिंह एवं छोटुराम गोंडा के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय जगदलपुर पेश करने रवाना किया गया है।

महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम :-

निरीक्षक टामेश्वर चौहान,
सउनि सतीस कुमारयादव ,
प्र आर विकास सिंह ,धरम कश्यप।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें