CG BEMETARA: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला कार्यालय में मनाये पूर्व मंत्री रवीन्द्र चौबे का 70वां जन्मदिन.. पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी आशीष छाबड़ा रहे उपस्थित
ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेरला


संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा :7000885784
बेमेतरा :आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला कार्यालय में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर केक काट कर जन्मदिवस मनाया गया. इस शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ “शासन के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू,जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा उपस्थित रहे बेरला में पूर्व कैबिनेट मंत्री रवीन्द्र चौबे के 70वें जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दी बधाई बेरला में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा की अगुवाई में मना जश्न
छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कद्दावर मंत्री और साजा विधानसभा के वरिष्ठ नेता रवींद्र चौबे का 70वां जन्मदिन आज 28 मई को बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला द्वारा एक भव्य गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जन्मदिन के इस विशेष मौके पर साजा और बेरला सहित पूरे क्षेत्र से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम नागरिक पहुंचे सभी ने केक काटकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपने प्रिय नेता के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की रवींद्र चौबे के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री रवींद्र चौबे ने उपस्थित जनसमुदाय और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया अपने संबोधन में भावुक होते हुए श्री चौबे ने कहा की “साजा विधानसभा मेरी कर्मभूमि है और यहाँ का हर एक कांग्रेस साथी मेरे परिवार का सदस्य है मैं हर साल 28 मई को अपना जन्मदिन अपने इन्हीं कर्मठ कार्यकर्ताओं के बीच मनाता हूँ मैं हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा और साजा विधानसभा सहित जिले के विकास के लिए हमेशा आगे बढ़कर काम करता रहूंगा जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेसी एवं सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्य कर्ता गण उपस्थित रहे..रवि परगनिहा,कविता साहू,विवेक सिंह राजपूत, ललित विश्वकर्मा,भारत भूषण साहू राजेश दुबे,सूर्य प्रकाश शर्मा,रसबिहारी कुर्रे, प्रांजल तिवारी सुरेश दुबे,हरीश साहू,किशन साहू राकेश सोनी,राजू साहू,ऋत्विक तिवारी, प्रदीप परगनिहा, पुसौ राम सिन्हा सुनील जैन, जीतेन्द्र जोशी मिथिलेश वर्मा,चंदन साहू, रश्मि मिश्रा सहित समस्त बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता नेता उपस्थित रहे




