CG BEMETARA :पेट्रोल-डीजल में वृद्धि को लेकर बेमेतरा शहर अध्यक्ष रश्मि मिश्रा व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष मिथलेश वर्मा का विरोध प्रदर्शन
बेमेतरा शहर कांग्रेस व ब्लॉक कांग्रेस

संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा :7000885784

बेमेतरा :बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों के खिलाफ अब विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है आज छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला मुख्यालय में कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला शहर कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर अनोखा प्रदर्शन किया और आम जनता से सीधा संवाद कियेबेमेतरा के पेट्रोल पंप पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी, हाथों में तख्तियां, आम जनता से बात करते किये पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और आमजन पर पड़ रहे महंगाई के बोझ को लेकर आज जिला मुख्यालय बेमेतरा में सियासत गरमा गई शहर कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि मिश्रा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मिथिलेश वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान कांग्रेसपदाधिकारी और कार्यकर्ता सीधे पेट्रोल पंप पहुंचे, जहां उन्होंने तेल डलवाने आए और लाइन में खड़े नागरिकों से संवाद किया। नेताओं ने जनता की समस्याएं सुनीं और केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की शहर कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि मिश्रा ने कहा की पेट्रोल- डीजल के दाम लगातार बढ़ने से आज आम आदमी की कमर टूट चुकी है। महंगाई का असर समाज के हर वर्ग पर पड़ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार जनता की इन बुनियादी समस्याओं को नजरअंदाज कर केवल अपने प्रचार-प्रसार में व्यस्त है जब तक दाम कम नहीं होते, हमारा यह विरोध जारी रहेगा प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण परिवहन महंगा हो गया है, जिससे खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। इसका सीधा और सबसे बुरा असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने जनता को भरोसा दिलाया कि पार्टी हमेशा आमजन के हक, अधिकार और उनकी आवाज के लिए संघर्ष करती रहेगी इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और महंगाई पर तुरंत नियंत्रण लगाने की मांग उठाई गई। इस अवसर पर शहर कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे





