छत्तीसगढ़

CG – सरकारी नौकरी के नाम पर बड़ा फ्रॉड, नौकरी का झांसा देकर 5 लोगों से लाखों की ठगी, मुख्य आरोपी को पुलिस ने ऐसे धर दबोचा…..

जगदलपुर। बस्तर में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार वैष्णव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने होमगार्ड और फॉरेस्ट गार्ड में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाकर पांच लोगों से करीब 8 लाख 95 हजार रुपये लिए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद को होमगार्ड और वन विभाग में अच्छी पकड़ रखने वाला बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। विश्वास जीतने के लिए वह वर्दी तक दिखाता था। इसके बाद नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से फोन-पे और नगद के जरिए रकम लेता रहा। पैसे लेने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो पीड़ितों ने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह मोबाइल बंद कर फरार हो गया।

शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की तलाश करते हुए उसे आड़ावाल स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने लोगों से रकम लेने की बात स्वीकार की। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ठगी और मारपीट सहित 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह कई बार जेल जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button