CG -बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 877 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10वीं-12वीं पास तुरंत करें आवेदन, देखें डिटेल…..

रायपुर। अगर आप छत्तीसगढ़ से है और नौकरी की तलाश कर रहें हैं तो ये खबर आपके लिए ही है, दरअसल, राजधानी रायपुर में 2 सितंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। रोजगार मेला सिविल लाइन स्थित रोजगार कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें में निजी क्षेत्र की 8 कंपनियां अभ्यर्थियों की सीधी भर्ती करेंगी। इस दौरान कुल 877 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
इसमें 10वीं, 12वीं, स्नातक और आईटीआई पास युवाओं के साथ-साथ वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, डिप्लोमा और कृषि विषय से उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। इच्छुक युवा erojgar.cg.gov.in पोर्टल अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से अपना पंजीयन और आवेदन कर सकते हैं।
इसके आलावा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मुंगेली द्वारा 24 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर में आयोजित होगा। रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा अलग-अलग पदों पर कुल 174 रिक्तियों के लिए योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। इनमें सूर्या कंस्ट्रक्शन द्वारा फिटर, इलेक्ट्रिशियन, सुपरवाइजर सहित अन्य पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
इसी प्रकार एलआईसी ऑफ इंडिया द्वारा बीमा सखी, रूरल कैडर एजेंट, श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इलेक्ट्रॉनिक मीटर टेक्नीशियन के पदों पर 10वीं, 12वीं (12th Pass Jobs Chhattisgarh) एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिलेगा। रोजगार मेले में शामिल होने वाले आवेदकों के लिए जिला रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य है।
इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। रोजगार मेले एवं उपलब्ध रोजगार अवसरों की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.erojgar.cg.gov.in के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मुंगेली से भी संपर्क किया जा सकता है।



