छत्तीसगढ़

CG – मातम में बदली जन्मदिन की खुशियां : नहाने के दौरान नदी में बह गए 2 बच्चे, दोस्तों के साथ पहुंचे थे जन्मदिन मनाने, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जन्मदिन मनाने गए दोस्तों के साथ बड़ा हादसा हो गया। बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद नदी में नहाने उतरे दो बच्चे तेज बहाव में बह गए। देर शाम तक उनकी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। अब आज सुबह एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चलाएगी।

शिवनाथ नदी में बहे दो बच्चे

घटना छातागढ़ स्थित शिवनाथ नदी की है। दोनों बच्चों की पहचान दुर्ग के उरला इलाके के रहने वाले 14 वर्षीय रेहान और 12 वर्षीय आरव के रूप में हुई है। जो शिवनाथ नदी में नहाने के दौरान बाह गए। जिनका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, दुर्ग के उरला इलाके के 7 से 8 बच्चे एक दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए छातागढ़ पहुंचे थे। बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद शाम करीब 4 बजे दो बच्चे नदी में नहाने के लिए उतरे थे। नहाते नहाते दोनों गहराई की तरफ चले गए थे।

तीसरे दोस्त ने बचाने की कोशिश की

इसी बीच पानी के तेज के कारण दोनों नदी में बह गए। वो बचाने के लिए आवाज देने लगे। वहां मौजूद एक दोस्त ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं बचा सका। जिसके बाद सभी दोस्तों में नदी में उन्हें ढूंढने की कोशिश की पर वो असफल रहे। जब काफी देर तक दोनों ने नहीं मिले तो परिजनों को घटना की जानकारी दी।

तलाशी अभियान जारी

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची स्थानीय लोगो लो मदद से सर्च अभियान चलाया गया। नदी किनारे और आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू की, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल सका। रात में अंधेरा होने के बाद तलाश अभियान रोक दिया गया। शनिवार सुबह फिर से सर्च अभियान शुरू किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button