छत्तीसगढ़

CG -अंकसूची में गड़बड़ी : 5वीं और 8वीं के 485 बच्चों को दे दी गलत मार्कशीट, ABEO को कारण बताओ नोटिस जारी, शिक्षा विभाग ने दिए ये निर्देश…..

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में कक्षा 5वीं और 8 वीं के 485 बच्चों को गलत मार्कशीट पकड़ा दी गई। इस पर एबीईओ यानी सहायक खंड शिक्षा अधिकारी को विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही एक दिन के अंद लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें बस्तर ब्लॉक में 485 बच्चों को गलत मार्कशीट दे दी गई है। इस लापरवाही के सामने आने के बाद बस्तर बीईओ ने एबीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दे दिए हैं। आपको बता दें विकासखंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन, बीईओ बस्तर ने परीक्षा कार्य के नोडल अधिकारी रहे सहायक खंड शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

पूरा मामला केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा 2026 की परीक्षा से जुड़ा है। इसमें एक दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। तीन दिन के भीतर सभी त्रुटियां सुधारने को कहा है।

बीईओ के नोटिस के मुताबिक 13 जुलाई को जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक हुई थी। बैठक में परीक्षा परिणामों और अंकसूची सुधार कार्य की विस्तृत समीक्षा की गई।

इसमें विकासखंड से भेजी गई कई अंकसूचियों में गंभीर त्रुटियां मिलीं। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि समय पर गलतियों का निराकरण हो।

संशोधित अंकसूचियां तैयार हों। विद्यार्थियों को आगे परेशानी न हो। तय समय सीमा में सुधार कार्य पूरा नहीं हुआ। विभाग ने कहा है कि संबंधित अधिकारी को कई बार मौखिक और लिखित रूप से त्रुटियां दूर करने के लिए कहा गया। अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसे शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही माना गया है। आदेश में लिखा है कि समय सीमा में सुधार नहीं हुआ या जवाब असंतोषजनक रहा तो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के तहत विभागीय कार्रवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button