CG - भाजपा लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप ने दाखिल किया नामांकन...

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप ने दाखिल किया नामांकन

मांई दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की और सीधे कलेक्ट्रेट पहुँच पर्चा जमा किया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव रहे मौजूद

जनता का विश्वास भाजपा के साथ, बस्तर सहित छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतेंगे - किरण देव

 

6sxrgo

बस्तर की जनता जनार्दन के आशीर्वाद से विजय का मार्ग प्रशस्त होगा - महेश कश्यप

जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी के बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की उपस्थिति में आज दोपहर में शुभ मुहूर्त पर अपना नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन पत्र जमा करने के पहले भाजपा लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप ने मांई दंतेश्वरी देवी के मंदिर में पूजा अर्चना की और वहाँ से नामांकन दाखिल करने सीधे जिला निर्वाचन कार्यालय कलेक्ट्रेट पहुँचे और जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के समक्ष पर्चा जमा किया।

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कश्यप के दाखिल नामांकन में प्रस्तावक पूर्व सांसद दिनेश कश्यप व डा. सुभाऊ कश्यप हैं। नामांकन जमा करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि बस्तर की जनता के आशीर्वाद से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप विजयी होंगे।

जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भाजपा की जीत का परचम लहरा कर केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी। पर्चा दाखिल कर भाजपा लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर की जनता का विश्वास व आशीर्वाद भाजपा के साथ है। बस्तर की उत्तरोत्तर प्रगति व संस्कृति को अक्षुण्ण रखने का संकल्प है। जनता जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी। 

नामांकन जमा करने के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, डा. सुभाऊ कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी, कमलचंद भंजदेव, अनिल शर्मा,आलोक अवस्थी उपस्थित रहे।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
28/Apr/2024

Chhattisgarh News : B.Ed डिग्रीधारी टीचर्स के नौकरी को लेकर CM साय का आया बड़ा बयान,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कह दी ये बड़ी बात..!

28/Apr/2024

IMD Alert : छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि-आंधी की चेतावनी….

28/Apr/2024

CG पटवारी सस्पेंड : शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई…पटवारी निलंबित..जानिए मामला…

28/Apr/2024

Bollywood Actor Arrest :CG से गिरफ्तार एक्टर साहिल खान 1 मई तक पुलिस रिमांड में, गिरफ्तारी से बचने बदल रहे थे लोकेशन SIT ने बस्तर से पकड़ा,जाने मामला…

28/Apr/2024

बस्तर जिले मे शव दफनाने का आया मामला, हाईकोर्ट ने की तत्काल सुनवाई मिला मसीही ईसाई मानने वाले पुत्र को संवैधानिक अधिकारो का हक, देश, गांव,कानून बाबा भीमराव अम्बेडकर के भारतीय संवीधान से चलता है, कोई मौखिक या गैर संवैधानिक फरमान से नहीं - नरेन्द्र भवानी