CG- रिश्तों का खून! साले ने टंगिया से हमला कर जीजा को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम…..

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोयदा में एक साले ने टंगिया से वार कर अपने ही जीजा की हत्या कर दी। इस खूनी वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सोयदा में पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने अपने जीजा पर धारदार टंगिया से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने के कारण जीजा की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।



