CG – लोक प्रिय जनप्रतिनिधि दामोदर कांत के प्रयासों से सरगवां पहुंच मार्ग के नवीनीकरण के लिए 71.96 लाख रुपये स्वीकृत पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत के अथक प्रयासों से मस्तूरी-मल्हार रोड से सरगवां पहुंच मार्ग के नवीनीकरण के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 71 लाख 96 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। सड़क के नवीनीकरण का कार्य बहुत जल्द प्रारंभ होने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि मस्तूरी-मल्हार मुख्य मार्ग से सरगवां तक जाने वाली लगभग 1800 मीटर लंबी सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण लगातार सड़क के नवीनीकरण की मांग कर रहे थे।
ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष सड़क की स्थिति और ग्रामीणों की परेशानियों को रखा। उनके प्रयासों के फलस्वरूप सड़क नवीनीकरण के लिए 71 लाख 96 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है।
सड़क के नवीनीकरण से सरगवां सहित आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर होने से लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी। लंबे समय से सड़क निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे ग्रामीणों को अब इसके जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
