छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी के गतौरा में बिदर त्योहार के दिन खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत, पिता-पुत्र लड़ रहें जिंदगी की सिम्स में जंग पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गतौरा में प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले बिदर त्योहार के दौरान रविवार, 20 सितंबर की रात दो पक्षों में हुए भारी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस घटना में एक युवक की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज सिम्स अस्पताल में चल रहा है।

बताया जाता है कि गतौरा में हर साल कुल देवता की पूजा की जाती है और इस अवसर पर गांव के सभी परिवार अपने रिश्तेदारों को आमंत्रित करते हैं। इसी परंपरा के दौरान रविवार रात किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

इस खूनी झड़प में ब्यास नारायण राठौर, रवि राठौर और शैलेश राठौर पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। परिजन तीनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद शैलेश राठौर को मृत घोषित कर दिया। वहीं ब्यास नारायण और रवि राठौर की हालत नाजुक बनी हुई है और वे सिम्स में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। बताया जाता हैँ की यह घटना रात 8 से 9 बजे की बीच की हैँ

घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश जारी है। गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

मालूम हो की ऐसी लड़ाई झगड़ा और विवाद को रोकने यहाँ के सरपंच ने ग्रामीणों से सलाह मशवरा कर किसी भी तरह की उपद्रव करने वालों के लिए आर्थिक दंड का भी नियम रखा था पर ऐसा हो ना सका और विवाद रुक ना सका।

Related Articles

Back to top button