छत्तीसगढ़

CG – दो गुटों में खूनी संघर्ष : 50 से अधिक युवक घर में घुसे, युवती के साथ की ये घिनौनी हरकत…. इलाके में तनाव का माहौल……

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुरानी रंजिश ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया है। 50 से अधिक युवकों ने पंप हाउस कॉलोनी पहुंचकर एक युवक और उसके साथियों के साथ मारपीट की। घटना में एक युवती के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, 15 ब्लॉक और पंप हाउस कॉलोनी के युवकों के बीच पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते बड़ी संख्या में युवक कथित तौर पर हथियार लेकर पंप हाउस कॉलोनी पहुंचे और हरीश राव और उसके साथियों के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावर घर के भीतर घुस गए और वहां मौजूद लोगों के साथ भी मारपीट की।

पीड़ित पक्ष का दावा है कि कुछ समय पहले स्कूल के पास लड़कियों से छेड़छाड़ का विरोध करने के बाद से दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। इसी बात को लेकर पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी है और उसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के दौरान एक युवती के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।

मारपीट की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर एफआईआर कायम कर ली है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button