छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : 10 करोड़ के गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से लोड कर ले जा रहे थे यूपी, तभी बलरामपुर पुलिस ने धर दबोचा

बलरामपुर-रामनुजगंज। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने भारी मात्रा में तस्करी किए जा रहे गांजा की खेप को जब्त किया है, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी गई है। यह खेप ट्रक में भरकर ओडिशा के सोनपुर से उत्तरप्रदेश ले जाई जा रही थी। मामले में 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की टीम ने 1941.110 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। साथ ही दो तस्करों को भी दबोचा है। आरोपी तस्कर ट्रक वाहन के अंदर गांजा छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। दोनों आरोपी यूपी के रहने वाले है।

पुलिस ने नाकेबंदी कर शुक्रवार तड़के 3 बजे एक संदिग्ध ट्रक को रुकवाया। आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम लोकेश शर्मा और आमिर अंसारी बताया। दोनों उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। जब पुलिस ने ट्रक की जांच की तो उनके होश उड़ गए। बोरियो में भरा करीब 1941.110 किलो गांजा बरामद किया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है। मौके पर सायबर सेल की टीम भी मौजूद रही।

शुरूआती जांच में गांजा तस्करी के खिलाफ अबतक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। बरामद गांजे की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस गांजा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवई की गई है। दोनों कों कोर्ट में पेश करने की तैयारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button