छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : महिला कांस्टेबल सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, इस वजह से गिरी गाज, कार्रवाई से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला…..

बालोद। महिला कांस्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। दरअसल चाेरी के आरोप में गिरफ्तार कर महिला को थाना लाया गया था। रात में महिला कांस्टेबल की देखरेख में आरोपी महिला को थाने में रखा गया था। दूसरे दिन सुबह से महिला पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गई है। लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने महिला कांस्टेबल सहित 3 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

छत्तीसगढ़ बालोद जिले में चोरी के आरोप में पुलिस अभिरक्षा में रखी गई एक महिला कोतवाली थाने से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। घटना के 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं मिला है। मामले में लापरवाही सामने आने पर एक महिला कांस्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

चोरी के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर बालोद कोतवाली थाना लाया गया था। रातभर उसे पुलिस अभिरक्षा में रखा गया। शनिवार सुबह महिला पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गई। महिला के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उसकी तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया। 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी महिला का कोई पता नहीं चल सका।

ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने एक महिला कांस्टेबल सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। फिलहाल, पुलिस फरार महिला की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button