छत्तीसगढ़

CG – भीख मांगने वाली महिला से सामूहिक दुष्कर्म, महिला को बनाया बंधक, जबरन शराब पिलाकर दो दिन तक करते रहे दरिंदगी, फिर जो हुआ…..

सक्ती। जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक भिक्षुक महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान राजकुमार कंवर और छतराम कंवर के रूप में हुई है। आरोप है कि दोनों ने महिला को राजकुमार कंवर के घर में दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसे कमरे में बंद कर जबरन शराब पिलाई गई और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

घटना के बाद पीड़िता ने जैजैपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(1) एवं 127(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button